मोदी के 75वें जन्मदिन पर मां गंगा को 75 मीटर लंबी चुनरी अर्पित

मोदी के 75वें जन्मदिन पर मां गंगा को 75 मीटर लंबी चुनरी अर्पित

वाराणसी (जनवार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर नमामि गंगे ने वाराणसी के सामने घाट पर मां गंगा की विशेष आरती उतारी और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मां गंगा को प्रतीकात्मक रूप से 75 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई, जिसे बाद में जरूरतमंद महिलाओं में वितरित किया गया।

rajeshswari

जल शक्ति मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) का शुभारंभ भी इसी दिन किया गया। इस दौरान गंगा तट की सफाई के साथ-साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया। नमामि गंगे के सदस्यों और उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि भारत आत्मनिर्भर बने और स्वच्छता को संस्कार के रूप में अपनाया जाए। इस उद्देश्य से हमने मां गंगा की आरती और दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा। ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत जन जागरूकता और जन सहभागिता के माध्यम से लोगों को गंगा सफाई से जोड़ा जाएगा।”

कार्यक्रम में सुभाष श्रीवास्तव, प्रो. प्रेमशंकर सोनकर, अंजलि कुमारी, सीमा राय, मीरा राय, सुधा सिंह, अमित पांडेय, इंद्रावती पटेल, कुसुम पटेल, अनीशा कुमार सहित सैकड़ों नागरिक शामिल हुए। इस आयोजन में स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति प्रधानमंत्री के संकल्प को दोहराया गया।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : 16 से 27 तक चलेगा खसरा-रूबेला विशेष टीकाकरण अभियान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *