गंगा के ऊपर राफेल-सुखोई की गर्जना, रोमांचित हुई काशी

गंगा के ऊपर राफेल-सुखोई की गर्जना, रोमांचित हुई काशी

— ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतब, नमो घाट से अस्सी तक उमड़ी भीड़

वाराणसी (जनवार्ता)। गंगा की लहरों के ऊपर गर्जना करते लड़ाकू विमान, आसमान में कलाबाजियां दिखाते राफेल-सुखोई और हेलीकॉप्टरों से उतरते जांबाज जवान। जिसमें गुरुवार को ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में भारतीय वायुसेना के हवाई कौशल और आधुनिक युद्ध क्षमता का शानदार प्रदर्शन हुआ। विमानों की तेज रफ्तार और हवा में अचानक दिशा बदलने के करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वही राफेल के प्रदर्शन के दौरान रोमांच चरम पर पहुंच गया।

rajeshswari

विमान ने गंगा के ऊपर तेज गति से उड़ान भरते हुए अचानक दिशा बदली और नीचे की ओर गोता लगाकर हैरतअंगेज करतब दिखाए और पलक झपकते ही लगभग 200 डिग्री का मोड़ लेकर दिशा बदलने वाले राफेल ने अपनी परिचालन क्षमता का प्रदर्शन किया। जबकि सुखोई और हेलीकॉप्टरों की प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

जहाँ वायुसेना की विभिन्न प्रदर्शन टीमों ने काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान से जुड़े नामों वाले फॉर्मेशन के जरिए आसमान में अपनी दक्षता दिखाई। प्रदर्शन के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष गूंजते रहे। एयर शो सुबह 11:40 बजे शुरू हुआ और दोपहर करीब दो बजे तक चला।

इस कड़ी धूप के बावजूद नमो घाट से अस्सी घाट तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस और सेना के जवान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। 24 और 25 अक्टूबर को भी एयर शो प्रस्तावित है। इस बीच 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इसे भी पढ़े   लोहता : कोटवा गांव में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों पर बढ़ता दबाव! 

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *