सुकमा मुठभेड़: 5 लाख की ईनामी महिला माओवादी ढेर

सुकमा मुठभेड़: 5 लाख की ईनामी महिला माओवादी ढेर

सुकमा (जनवार्ता)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपये की ईनामी महिला माओवादी बूस्की नुप्पों (35 वर्ष) मारी गई। यह मुठभेड़ गुरुवार को थाना गादीरास क्षेत्र के गुफड़ी और पेरमापारा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में हुई।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक सुकमा, किरण चव्हाण ने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें बूस्की नुप्पों मारी गई। वह मलांगीर एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी और सुकमा व दंतेवाड़ा जिले के 9 गंभीर मामलों में वांटेड थी।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने एक .315 बोर राइफल, कारतूस, वायरलेस सेट, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन रॉड और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने माओवादी कैडरों से हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने और मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *