भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का बाबतपुर हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का बाबतपुर हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत

वाराणसी (जनवार्ता): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव राज्य सभा सांसद अरुण सिंह मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बाबतपुर पहुंचे। भदोही जाने से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

rajeshswari

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विधायक राय धर्मेंद्र सिंह, विधायक रमाशंकर पटेल, बृजेश गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, विपिन सिंह, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा व क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत शैलेश पाण्डेय सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अरुण सिंह के नेतृत्व में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की सराहना की और उनके आगमन पर उत्साह व्यक्त किया।

अरुण सिंह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा गया।

इसे भी पढ़े   नरेंद्र मोदी  28 अप्रैल से दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी, 6300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *