अशोका इंस्टिट्यूट में अंतर विभागीय नृत्य और गायन प्रतियोगिता आयोजित

अशोका इंस्टिट्यूट में अंतर विभागीय नृत्य और गायन प्रतियोगिता आयोजित

वाराणसी (जनवार्ता)।  अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट सभागार में एक अंतर विभागीय नृत्य और गायन प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्या ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना छात्रों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास वृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

rajeshswari


जिसमें गायन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान शाश्वत कुमार, सिद्ध शर्मा और मीनाक्षी सिंह ने प्राप्त किया। जबकि एकल नृत्य में सृष्टि बरनवाल, प्रेयसी मौर्या, अदिति सिंह तथा समूह नृत्य में आंशी, प्रेयसी, तान्या और निकुंज ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एक संस्था की अध्यक्ष सोनाली उपाध्याय ने पुरस्कार वितरित किए।  कार्यक्रम का संचालन छात्रों ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शर्मिला सिंह ने दिया। इस अवसर पर डॉ. शालिनी सिंह, इ. पंकज सिंह, डॉ. मौजश्री,डॉ. मनोज सिंह, इ. अरविन्द सहित कई शिक्षक शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   पांच वर्ष की बच्ची को सांप ने डंसा,इकलौती बेटी की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *