रोहनिया में दो दिवसीय विद्युत सेवा पर्व मेगा कैंप में 43 शिकायतें प्राप्त

रोहनिया में दो दिवसीय विद्युत सेवा पर्व मेगा कैंप में 43 शिकायतें प्राप्त

26 का मौके पर निस्तारण

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए आदर्श ग्राम पंचायत कुरहुआ के पंचायत भवन में गुरुवार को ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार और आर.ई.सी. के सौजन्य से विद्युत विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय विद्युत सेवा पर्व मेगा कैंप का शुभारंभ रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता बरईपुर मनीष झा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

कैंप में नए संयोजन, सोलर, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, बिल जमा और विधा परिवर्तन से संबंधित कुल 43 उपभोक्ताओं की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 26 का मौके पर त्वरित निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता ग्रामीण मंडल, उपखंड अधिकारी रोहनिया, गौरव पटेल, राजकुमार बर्मा, मानस सिंह, आदर्श पटेल, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल और पीएम सूर्य घर योजना के यूपीनेडा पंजीकृत वेंडर भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   ट्रांसफॉर्मर फटने से मचा हड़कंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *