बरेका में राजभाषा पखवाड़ा के तहत हिंदी कार्यशाला संपन्न

बरेका में राजभाषा पखवाड़ा के तहत हिंदी कार्यशाला संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता) : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत गुरुवार को कीर्ति कक्ष में एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बरेका के विभिन्न विभागों के राजभाषा पर्यवेक्षकों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

rajeshswari

कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। पहले सत्र में कार्य प्रबंधक श्री एस.के. कुन्द्रा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से लोको निर्माण की तकनीकी जानकारी प्रदान की और कर्मचारियों के सवालों का संतोषजनक जवाब दिया। दूसरे सत्र में कनिष्ठ अनुवादक  अरविंद प्रताप सिंह ने मासिक एवं त्रैमासिक रिपोर्ट के नए फॉर्मेट भरने की विस्तृत जानकारी दी।

वरिष्ठ अनुवादक विजय प्रताप सिंह ने राजभाषा हिंदी के उपयोग और उसमें आने वाली समस्याओं के समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने ई-ऑफिस, एच.आर.एम.एस. जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और समस्याओं के समाधान हेतु रेलवे बोर्ड से पत्राचार का सुझाव दिया।

कार्यशाला में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी अंकुर रामपाल, वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन विजय प्रताप सिंह ने किया।

इसे भी पढ़े   वाराणसी के लोहता में गैस एजेंसी में कम वजन और फर्जी सील वाली सिलेंडर की ठगी का मामला, उपभोक्ता आक्रोशित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *