हंडिया पीजी कॉलेज में “भारतीय नारियों की गौरवशाली परंपरा” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

हंडिया पीजी कॉलेज में “भारतीय नारियों की गौरवशाली परंपरा” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

हंडिया (प्रयागराज) (जनवार्ता)। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत हंडिया पीजी कॉलेज, हंडिया, प्रयागराज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को “भारतीय नारियों की गौरवशाली परंपरा” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भारतीय नारी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक भूमिका के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय समाज में महिलाओं के योगदान और उनकी गरिमामयी परंपराओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

rajeshswari

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विवेक पांडेय ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि भारतीय नारी ने सदा से त्याग, शक्ति, ज्ञान और नेतृत्व के माध्यम से समाज को दिशा दी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ने और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रद्युम्न सिंह एवं डॉ. सत्येंद्र सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना की। परिणामस्वरूप प्राची मोदनवाल (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, पूजा यादव (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा खुशी मिश्रा और आयशा बानो (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. नीरज सिंह, डॉ. सोमेश सिंह, डॉ. दीपक सिंह, श्रीमती रीता सिंह, डॉ. मधुलिका त्रिपाठी, सुश्री प्रतीक्षा सिंह, सुश्री निकिता यादव सहित महाविद्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति नोडल अधिकारी एवं महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक सुश्री अंजलि मोदनवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से जागरूकता एवं सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर ऐसे आयोजनों की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसे भी पढ़े   संभल : स्कूल बस ने मासूम को कुचला, मां के सामने गई जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *