समाज को नई दिशा देने वाले विशिष्टजन होंगे सम्मानित
ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन ने विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों के नामों की घोषणा की

वाराणसी(जनवार्ता)। समाज में अपने चिंतन, कर्तव्य और सेवाभाव से नई दिशा एवं नया आयाम देने वाले विशिष्टजनों को ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन, वाराणसी की ओर से विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो अमर बहादुर सिंह ने 28 सितंबर 2026 को सम्मानित होने वाली विभूतियों के नामों की घोषणा की है।
सम्मानित होने वालों में शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, साहित्य, सामाजिक सेवा, धर्म, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इनमें प्रो. सुधाकर दीक्षित, पूर्व आचार्य न्याय मीमांसा एवं वेदांत, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय; भदंत बोध्यान गौतम महास्थविर, कुशीनगर; महंत शत्रुघ्नदास जी महाराज, पीठाधीश्वर सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ, गाजीपुर; महंत धर्मेंद्र दास शास्त्री जी महाराज, पीठाधीश्वर सिद्धपीठ श्री पलटूदास जी अखाड़ा, अयोध्या; प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत, कुलपति जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर; तथा प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, प्रयागराज के नाम शामिल हैं।
इसी क्रम में प्रो. डॉ. रंजीत कुमार सिंह, पूर्व प्रति-कुलपति कोल्हान विश्वविद्यालय; सीपी चंद, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश; प्रो. अमेरिका सिंह, पूर्व कुलपति एमएलएस विश्वविद्यालय उदयपुर; और प्रो. डॉ. अलका सिंह, प्राचार्य वसंत महिला महाविद्यालय, कृष्णमूर्ति फाउंडेशन राजघाट, वाराणसी को भी सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
चिकित्सा क्षेत्र की कई हस्तियां भी सूची में
ऑब्जर्वर मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज सिंह, वाराणसी; डॉ. राकेश कुमार तिवारी, सह आचार्य दर्शन एवं योग विभाग, नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज; डॉ. आदिनाथ, निदेशक शोध, नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय तथा अन्य विशिष्टजनों के नाम घोषित किए गए हैं।
ऑब्जर्वर यंग एक्सीलेंस अवॉर्ड में डॉ. जैस्मिन पटनायक, डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. मोनिका सिंह और डॉ. कमलेश पाल सहित शिक्षण एवं शोध क्षेत्र से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है।
वहीं ऑब्जर्वर बेस्ट डॉक्टर्स अवॉर्ड के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर से जुड़े प्रो. डॉ. अजीत सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष हृदय रोग विभाग प्रो. डॉ. ओम शंकर, हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. विकास अग्रवाल, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. देवेश प्रकाश यादव, यूरोलॉजी विभाग के डॉ. ललित अग्रवाल सहित कई चिकित्सकों के नाम घोषित किए गए हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में भी प्रमुख नाम
ऑब्जर्वर बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड के लिए डॉ. इन्दुकान्त दीक्षित, डॉ. गिरीश कुमार दुबे, रमेश कुमार सिंह, विशेष संवाददाता ‘द पायनियर’, विनय सिंह, वरिष्ठ संवाददाता ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ तथा डॉ. राजकुमार सिंह, समूह संपादक जनवार्ता हिंदी दैनिक/जनवार्ता डिजिटल, वाराणसी के नाम घोषित किए गए हैं।
क्या हैं ऑब्जर्वर पुरस्कार?
फाउंडेशन के ट्रस्टी प्रो अमरज्योति सिंह बताते हैं, ये सम्मान उन व्यक्तियों को दिए जाते हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सेवा, कर्तव्य और योगदान के माध्यम से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है। इस वर्ष प्रमुख श्रेणियों में ऑब्जर्वर आउटस्टैंडिंग पीपुल ऑफ ट्वेंटीफर्स्ट सेंचुरी अवॉर्ड, ऑब्जर्वर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, ऑब्जर्वर मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड, ऑब्जर्वर यंग एक्सीलेंस अवॉर्ड, ऑब्जर्वर बेस्ट डॉक्टर्स अवॉर्ड, ऑब्जर्वर बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड और ऑब्जर्वर बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड शामिल हैं।
फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अमर बहादुर सिंह के अनुसार, सम्मान का उद्देश्य समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को पहचान और सम्मान देना तथा युवा पीढ़ी को समाजसेवा के लिए प्रेरित करना है।
सम्मान समारोह 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर अपराह्न 3 बजे अमर पैलेस, प्लॉट नंबर 102, मीरापुर बसही, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर चयनित व्यक्तियों को ऑब्जर्वर पुरस्कार एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
#ObserverPeaceFoundation #ObserverAwards #ObserverAward2026 #Varanasi #Kashi #VaranasiNews #KashiNews #AwardCeremony #सम्मानसमारोह #ऑब्जर्वरपीसफाउंडेशन #ऑब्जर्वरअवार्ड #वाराणसी #काशी #विशिष्टजन #समाजसेवा #पत्रकारिता #शिक्षा #चिकित्सा #समाजसेवी #JournalismAwards #BestJournalistAward #BestDoctorsAward #BestTeachersAward #LifetimeAchievementAward #YoungExcellenceAward #Janwarta #JanwartaDigital #जनवार्ता #जनवार्ताडिजिटल #SachKeSath
SEO Keywords
Observer Peace Foundation Varanasi, Observer Awards 2026, ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन वाराणसी, ऑब्जर्वर अवॉर्ड 2026, वाराणसी सम्मान समारोह, 2 अक्टूबर 2026 सम्मान समारोह, महात्मा गांधी जयंती सम्मान समारोह, वाराणसी पुरस्कार समारोह, विशिष्टजन सम्मान, समाजसेवा सम्मान, पत्रकारिता सम्मान, बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड, बेस्ट डॉक्टर्स अवॉर्ड, बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, यंग एक्सीलेंस अवॉर्ड, Observer Best Journalist Award, Dr Rajkumar Singh Janwarta, जनवार्ता समूह संपादक, Janwarta Digital, Varanasi Award News, Kashi Award Ceremony

