सारनाथ : चाकूबाजी में घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत; कैंसर पीड़ित आरोपी अस्पताल में भर्ती

सारनाथ : चाकूबाजी में घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत; कैंसर पीड़ित आरोपी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी (जनवार्ता) । सारनाथ थाना क्षेत्र के सांरग तालाब पहाड़िया इलाके में किराए के कमरे की सफाई को लेकर हुए विवाद में चाकू से घायल सुनील विश्वकर्मा (उम्र करीब 30 वर्ष) की रविवार सुबह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है, जब पूजा के लिए कमरे की सफाई पर दो किरायेदारों में कहासुनी हो गई थी।

rajeshswari

विवाद बढ़ने पर आरोपी दिलीप गुप्ता ने गुस्से में धारदार चाकू से सुनील के पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील को तत्काल पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार सुबह उनकी सांसें थम गईं।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी दिलीप गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। दिलीप, जो कैंसर से पीड़ित हैं, फिलहाल मेरिडियन अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवानंद सिसौदिया अपनी टीम के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों किरायेदार एक ही मकान में रहते थे और छोटी-सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि जानलेवा हमला हो गया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संगठन एकजुट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *