वाराणसी: रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

वाराणसी: रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

वाराणसी (जनवार्ता) । लोहता थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज-2 पर खेवशीपुर गांव के सामने शनिवार देर रात करीब एक बजे हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। टीवीएस एक्सल बाइक सवार जंसा थाना क्षेत्र के भडाव गांव निवासी सहती यादव (52) और रामविलास गुप्ता (40) अकेलवा से लोहरापुर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

rajeshswari

टक्कर की भयावहता ऐसी थी कि रामविलास गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहती यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची लोहता पुलिस ने घायल सहती को दिनदयाल अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी लालबहादुर मौर्य ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान और चालक की तलाश के लिए पुलिस जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *