दालमंडी में ध्वस्तीकरण से वाहनों का आवागमन ठप, गलियों में फैला मलबा

दालमंडी में ध्वस्तीकरण से वाहनों का आवागमन ठप, गलियों में फैला मलबा

वाराणसी (जनवार्ता) । वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में चौक मोड़ की ओर चल रहे दुकानों के ध्वस्तीकरण कार्य के कारण गुरुवार को भी गली में मलबा फैल गया, जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

rajeshswari

लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग ने चार और दुकानों पर ध्वस्तीकरण के लिए क्रॉस चिन्ह लगा दिया है। साथ ही, गली में दुकानों के पास वाहनों को रोकने के लिए बोर्ड भी लगा दिया गया है।

एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोका नहीं जा सकता। जिन मकानों का मुआवजा दिया जा चुका है, उन्हें तोड़ा जा रहा है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। चौक की ओर से दुकानों का ध्वस्तीकरण चल रहा है। वहीं, लंगड़ा हाफिज मस्जिद की ओर अफजल के मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है। इसके बाद उस तरफ की कपड़ा दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

इसे भी पढ़े   वकील की रहस्यमयी मौत, कांग्रेस ने हाईकोर्ट जज के तहत जांच की माँग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *