ऑल इंडिया सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

ऑल इंडिया सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

वाराणसी (जनवार्ता)।स्वर्गीय श्री श्याम नारायण पांडेय जी की 9वीं पुण्यतिथि पर एस.एन. पांडेय स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ट्रस्ट द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप–2025* के दूसरे दिन मंगलवार को कई मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों का दमखम और टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

rajeshswari

कार्यक्रम में बतौर अतिथि पंकज सिंह , अमित पाण्डेय (कार्यकारी महासचिव, उप्र हैंडबॉल संघ), वाराणसी हैंडबॉल संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती उपमा पाण्डेय सहित कई पदाधिकारी, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक और खेल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ एवं हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है।

दिन भर के मुकाबलों का संक्षिप्त विवरण:

एसएसबी बनाम महाराष्ट्र: एसएसबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29–12 से जीत दर्ज की। यशु ने सर्वाधिक 12 गोल किए।

राजस्थान बनाम चंडीगढ़:राजस्थान ने 36–27 से जीत हासिल की। हालांकि चंडीगढ़ के गौरव त्यागी 16 गोल के साथ दिन के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे।

उत्तर प्रदेश बनाम बिहार: उत्तर प्रदेश ने 20–12 से मुकाबला अपने नाम किया।

गुजरात बनाम राजस्थान: गुजरात ने 27–22 से राजस्थान को मात दी।

महाराष्ट्र बनाम बिहार: रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र 25–23 से विजयी रहा।

यशस्वी बनाम चंडीगढ़: यशस्वी टीम ने 34–32 से करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की।

यशस्वी बनाम मध्यप्रदेश: यशस्वी ने 26–22 से जीत हासिल की।

प्रतियोगिता से संबंधित सभी जानकारी कार्यकारी महासचिव श्री अमित पाण्डेय द्वारा साझा की गई।

इसे भी पढ़े   आजमगढ़ : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, गाजीपुर के दो व्यापारियों की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *