नागेपुर में विश्व माहवारी दिवस पर निकली जागरूकता रैली

नागेपुर में विश्व माहवारी दिवस पर निकली जागरूकता रैली

बांटे 500 सेनेटरी पैड

वाराणसी (जनवार्ता) । विश्व माहवारी दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में बुधवार को लड़कियों और महिलाओं ने माहवारी स्वच्छता को लेकर बड़ी जागरूकता रैली निकाली। लोक समिति, आशा ट्रस्ट एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों किशोरियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया।

rajeshswari

रैली लोक समिति आश्रम से शुरू होकर पंचायत भवन तक निकाली गई। प्रतिभागियों ने “माहवारी पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो”, “मां बनने पर गर्व है, फिर माहवारी पर क्यों शर्म है” और “पीरियड का खून नहीं, तुम्हारी सोच गंदी है” जैसे मुखर नारे लगाए। हाथों में माहवारी स्वच्छता संबंधी संदेश वाले पोस्टर लिए हुए महिलाएं और किशोरियां सड़कों पर जागरूकता फैलाती नजर आईं।

कार्यक्रम के दौरान लोक समिति आश्रम में माहवारी स्वच्छता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें माहवारी को लेकर प्रचलित भ्रांतियों और सामाजिक संकोच को दूर करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा, “माहवारी महिलाओं के शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसे अपवित्र मानकर महिलाओं और किशोरियों को धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों से दूर रखना समाज की पुरानी और गलत सोच है, जिसे अब बदलना जरूरी है।”

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, राजातालाब शाखा की ओर से कार्यक्रम में 500 सेनेटरी पैड वितरित किए गए। डाबर कंपनी की ओर से ग्लूकोज पाउडर और फेसवाश भी बांटे गए।

किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने बताया कि आराजी लाइन एवं सेवापुरी ब्लॉक के करीब 70 गांवों में माहवारी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। रैली का नेतृत्व सोनी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अनीता और धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ मंदिर में ‘सुगम दर्शन’ के नाम पर ठगी, सात पंडे-दलाल गिरफ्तार

कार्यक्रम में अनीता, मनीषा, ज्योति, विद्या, सीमा, मैनबानो, शमाबानो, विमला, राजकुमारी, मंजिता, मधुबाला, बेबी, आरती, खुशबू, चन्द्रकला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *