रमेश अध्यक्ष, विवेक मंत्री निर्वाचित

रमेश अध्यक्ष, विवेक मंत्री निर्वाचित

•राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव

rajeshswari

• संगठन को मिले नए पदाधिकारी, निर्वाचन अधिकारियों ने सौंपी बधाई

वाराणसी(जनवार्ता)। राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन वाराणसी के द्विवार्षिक जोनल चुनाव वर्ष 2025 में सभी 9 पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। नामांकन की प्रक्रिया के बाद गुरुवार को निर्वाचन अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

यह चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट, अध्यक्ष–सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी) तथा सहायक चुनाव अधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह (एडवोकेट, सचिव–सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी) की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

निर्वाचित पदाधिकारी :
● अध्यक्ष – रमेश कुमार
● वरिष्ठ उपाध्यक्ष-1 – अभिषेक कुमार गौतम
● उपाध्यक्ष – आशीष कुमार श्रीवास्तव
● मंत्री – विवेक सिंह
● संयुक्त मंत्री – रमेश चंद्र सरोज
● संगठन मंत्री – जीवन लाल
● ऑडिटर – पियूष त्रिपाठी
● प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य – आनन्द कुमार यादव
● प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य – अमित राय

हर पद के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने तथा किसी द्वारा नाम वापसी न किए जाने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध सम्पन्न घोषित की गई।

चुनाव प्रक्रिया में प्रांतीय संरक्षक शमाल अहमद को संयोजक तथा जिला संरक्षक अरुण दूबे को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव अधिकारियों ने अपेक्षा जताई कि नया कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाएगा।

इसे भी पढ़े   Jobs 2023: इस राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में होने जा रहीं भर्तियां
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *