हेवल्स के नकली तार बरामद, दुकानदार के खिलाफ दर्ज एफआईआर

हेवल्स के नकली तार बरामद, दुकानदार के खिलाफ दर्ज एफआईआर

चौबेपुर (जनवार्ता): थाना थाना क्षेत्र के भगतुआ चौराहे पर एक दुकान से प्रतिष्ठित कंपनी हेवल्स के नकली तारों के बंडल बरामद किए गए हैं। इस मामले में दुकानदार अतुल उपाध्याय नामक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को चौकी प्रभारी जाल्हुपुर, उपनिरीक्षक मनीष चौधरी की टीम ने हेवल्स कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर अंनाशिका इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान पर संयुक्त छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से हेवल्स कंपनी के विभिन्न मॉडलों के नकली तार बरामद हुए।बरामद सामग्री में 1 एमएम के 13 पीस, 1 एमएम के 16 पीस डेड तार और ढाई एमएम के पांच बंडल नकली हेवल्स तार शामिल हैं। इस आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी बरामद नकली तार जब्त कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।इस संबंध में चौकी प्रभारी जाल्हुपुर से जनवार्ता प्रतिनिधि बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन चौकी प्रभारी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बरेका में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *