सिटी परमिट और बारकोड नियम तोड़ने पर 40 वाहन सीज, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती

सिटी परमिट और बारकोड नियम तोड़ने पर 40 वाहन सीज, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सिटी परमिट और बारकोड नियमों का उल्लंघन करने पर 35 ऑटो रिक्शा और पांच ई-रिक्शा समेत कुल 40 वाहनों को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

rajeshswari


यह कार्रवाई एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र के निर्देश पर लहुराबीर, अंधरापुल, कैंट, इंग्लिशिया लाइन, भोजूबीर, कचहरी, पांडेयपुर, पहड़िया और चौकाघाट समेत शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर की गई।
चेकिंग के दौरान बिना सिटी परमिट संचालित हो रहे ऑटो रिक्शा तथा बारकोड नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। साथ ही चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, बीमा, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया।


जांच में जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे या नियमों के विपरीत पाए गए, उन्हें सीज कर दिया गया। कई वाहनों का चालान भी किया गया, जबकि कुछ चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।


यातायात निरीक्षक अनुराग त्यागी ने बताया कि शहर में संचालित सभी ऑटो रिक्शा के लिए सिटी परमिट और बारकोड अनिवार्य है। इस व्यवस्था का उद्देश्य अवैध रूप से संचालित वाहनों की पहचान आसान बनाना और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   ठंड में सुस्त हुई पुलिस,चोरों का बल्ले बल्ले
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *