कछवां रोड पर वाहन चेकिंग में अफगानी नागरिक गिरफ्तार

कछवां रोड पर वाहन चेकिंग में अफगानी नागरिक गिरफ्तार

यूएनएचसीआर रिफ्यूजी कार्ड बरामद, पासपोर्ट-वीजा गायब

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) । मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र के कछवां रोड पर शनिवार देर शाम चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश नंबर की बाइक (MH-31-BG-9639) सवार एक अफगानी नागरिक को हिरासत में लिया। उसके पास से यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजीज (यूएनएचसीआर) द्वारा जारी रिफ्यूजी कार्ड मिला, लेकिन पासपोर्ट या वैध वीजा जैसे कोई आधिकारिक यात्रा दस्तावेज नहीं मिले।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिया गया व्यक्ति खुद को अफगानिस्तान के काबुल निवासी पीर बादशाह (उम्र करीब 61 वर्ष, जन्म तिथि 31 मई 1964) बताया। वह कोलकाता से नागपुर की ओर जा रहा था। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यवहार पर जब दस्तावेज मांगे गए तो रिफ्यूजी कार्ड दिखाया, जिसमें कार्ड की वैधता जून 2027 तक दर्ज है।

मिर्ज़ामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी के पास पासपोर्ट, वीजा या भारत में वैध प्रवेश से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। उसके कब्जे से एक बैग, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। रिफ्यूजी कार्ड की प्रामाणिकता की जांच के लिए देर रात तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम थाने में मौजूद रही।

मामले की गहन जांच की जा रही है। विदेशी नागरिक अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   कानपुर: चलती स्लीपर बस में भीषण आग, पुलिसकर्मी जलती बस में घुसकर यात्रियों को बचाया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *