‘तेरे इश्क में’ ने मचाया धमाल: दो दिन में ३३ करोड़ पार, धनुष-कृति की जोड़ी का जादू कायम

‘तेरे इश्क में’ ने मचाया धमाल: दो दिन में ३३ करोड़ पार, धनुष-कृति की जोड़ी का जादू कायम

मुंबई  (जनवार्ता)। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। कृति सेनन और धनुष की जोड़ी वाली इस रोमांटिक-ड्रामा ने महज दो दिनों में दुनिया भर में ३३ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और तेजी से ५० करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

rajeshswari

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन १६ करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली, जबकि शनिवार को कलेक्शन में और इजाफा हुआ और करीब १७ करोड़ रुपये (अनौपचारिक) का आंकड़ा छू लिया। इस तरह शुरुआती वीकेंड के सिर्फ दो दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन ३३ करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

खास बात यह है कि हिंदी बाजार में यह धनुष की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसने उनकी पिछली रिलीज ‘कुबेरा’ (२.१७ करोड़), ‘रायन’ (१.७४ करोड़) और ‘कैप्टन मिलर’ (३.१४ करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा रफ्तार बरकरार रही तो फिल्म बहुत जल्द धनुष की सुपरहिट ‘रांझणा’ (६०.२२ करोड़ लाइफटाइम) के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर सकती है।

फिल्म ने कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ (२३.७५ करोड़ लाइफटाइम) को महज दो दिन में ही पछाड़ दिया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि वर्ड ऑफ माउथ इसी तरह मजबूत रहा तो शाहिद कपूर की हालिया रिलीज ‘देवा’ (५५.८० करोड़) भी इसकी रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी।

टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में धनुष ‘शंकर’ और कृति सेनन ‘मुक्ति’ के किरदार में हैं। दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म की भावुक कहानी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इरशाद कामिल के लिखे गीत और ए आर रहमान का संगीत भी सोशल मीडिया पर वाहवाही बटोर रहा है।

इसे भी पढ़े   2030 तक एचआईवी/एड्स महामारी को समाप्त करना:भारत का अगला बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसर

बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ का यह धमाकेदार आगाज साबित करता है कि धनुष-कृति की जोड़ी और आनंद एल राय का जादू एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *