काशी विश्वनाथ धाम के नवनीकरण की चौथी वर्षगांठ पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

काशी विश्वनाथ धाम के नवनीकरण की चौथी वर्षगांठ पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

वाराणसी (जनवार्ता)। श्री काशी विश्वनाथ धाम के नवनीकरण एवं लोकार्पण के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धाम परिसर में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां जारी हैं। यह उत्सव शनिवार एवं रविवार को भव्य रूप से मनाया जा रहा है, जिसमें धाम को रंग-बिरंगी लाइटों एवं पुष्पों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

rajeshswari

शनिवार को हवन-पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। रविवार को मंदिर परिसर में विराजमान सभी देव विग्रहों का विशेष श्रृंगार एवं विधिपूर्वक पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान बद्रीनारायण, लक्ष्मी नारायण, माता अन्नपूर्णा, माता पार्वती तथा श्री हनुमान जी की विशेष आराधना की गई ।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर दर्शन-पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। चार वर्षों में धाम में 26 करोड़ से अधिक भक्तों ने दर्शन किए हैं। यह आयोजन सनातन परंपरा, सांस्कृतिक चेतना एवं आध्यात्मिक ऊर्जा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

इसे भी पढ़े   सपत्नीक पंचतंत्र में विलीन हुए कुलपति प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *