शिवपुर : बंद मकान में 20 लाख के आभूषण सहित 60-70 हजार नकदी चोरी

शिवपुर : बंद मकान में 20 लाख के आभूषण सहित 60-70 हजार नकदी चोरी

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के महेश नगर कॉलोनी (परमानंदपुर) में सोमवार देर रात चोर वायुसेना से सेवानिवृत्त कर्मी आनंद कुमार पांडे के बंद मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर लगभग 60 से 70 हजार रुपये नकदी तथा करीब 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुराकर फरार हो गए।

rajeshswari

घटना की जानकारी तब हुई जब पुणे में बेटी के प्रसव के लिए गए आनंद कुमार पांडे की पत्नी ममता पांडे ने मोबाइल से घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। इसमें एक चोर घर में घुसते दिखाई दिया। इसके बाद ममता ने अपने भाई नवीन पांडे (बड़ागांव थाना क्षेत्र के इंद्रवार, बिरापट्टी निवासी) को सूचना दी। नवीन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। हालांकि, चोरी की लिखित तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है।

आनंद कुमार पांडे वायुसेना से रिटायरमेंट के बाद महेश नगर कॉलोनी में अपना मकान बनवाकर रहते हैं। वे गणेशपुर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक भी हैं। करीब 20 दिन पहले वे पत्नी ममता के साथ पुणे गए थे, जिसके चलते मकान बंद था। चोरों ने तीन दरवाजों की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी से नकदी व आभूषण लेकर भाग निकले।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर के कार्यभार संभालने के बाद इलाके में चोरी और उचक्कागिरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   शादी के बाद दुल्हन नहीं, दूल्हे की होती थी विदाई,DNA की स्टडी ने किया बड़ा खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *