मनीष सिंह की पीटकर हत्या करने वाले 4 हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

मनीष सिंह की पीटकर हत्या करने वाले 4 हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

वाराणसी  (जनवार्ता)। सड़क दुर्घटना में अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, फूलपुर क्षेत्र में मनीष सिंह की हत्या की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व सड़क दुर्घटना में एक आरोपी के पिता की मौत हो गई थी, जिसके लिए वह मनीष सिंह को जिम्मेदार मानता था।

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर मनीष सिंह को घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   मदरसन हंगामा: नोएडा और नेपाल के जेन-जी आंदोलन से जुड़े तार, आठ संदिग्ध चिन्हित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *