चन्दौली : लोकप्रिय डॉक्टर सहित 13 नामजद

चन्दौली : लोकप्रिय डॉक्टर सहित 13 नामजद

150 अज्ञात पर 9 गंभीर धाराओं में मुकदमा

चन्दौली  (जनवार्ता)। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव के जनपद भ्रमण के दौरान बुधवार की रात चन्दौली कोतवाली परिसर में जमकर बवाल मच गया। केजी नंदा अस्पताल के आयुष चिकित्सक एवं संचालक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थाने में घुसकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और लोकसेवकों के साथ धक्का-मुक्की की।

rajeshswari

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, भुलाई तिवारी, अमन तिवारी, प्रदीप मिश्रा, अजीत कुमार पांडेय, सतीश मिश्रा, सतेंद्र यादव, छोटू प्रजापति, मिंटू पांडेय, वीर यादव, प्रमोद (ड्राइवर) सहित कुल 13 नामजद व्यक्तियों और करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की 9 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना 17 दिसंबर की रात करीब 8 बजे की है। महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद केजी नंदा अस्पताल पहुंचीं, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र थीं। आयोग सदस्य द्वारा महिलाओं की शिकायतें सुनने का प्रयास किया जा रहा था, तभी विवाद शुरू हो गया।

कुछ ही देर बाद डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में करीब 150 लोगों का समूह कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि भीड़ ने थाना परिसर में जबरन घुसकर “पुलिस मुर्दाबाद” के नारे लगाए, पुलिसकर्मियों को धक्का दिया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस हंगामे के चलते थाने का सामान्य कार्य लगभग तीन घंटे तक ठप रहा। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

चन्दौली कोतवाली पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शेष अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द गिरफ्तारियां होंगी। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   डिजटल दौर में आंखों की सुरक्षा – अब Glasseo के साथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *