चंदौली : पुलिस से बचने को 32 फीट ऊंचे पुल से कूदे गोतस्कर

चंदौली : पुलिस से बचने को 32 फीट ऊंचे पुल से कूदे गोतस्कर

एक की मौत, दूसरा घायल

चंदौली (जनवार्ता)। बलुआ थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस की कार्रवाई के दौरान गोवंशों से लदी एक पिकअप छोड़कर भाग रहे दो कथित गोतस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब 32 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगा दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पिकअप से 11 गोवंश बरामद किए गए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे गाजीपुर-चंदौली सीमा पर सैदपुर पुल के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार तीनों लोग पिकअप छोड़कर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो एक आरोपी को पुल पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य ने बचने के लिए पुल से नीचे छलांग लगा दी। छलांग के दौरान एक आरोपी का सिर पत्थर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे आरोपी का कूल्हा टूट गया और कंधे में फ्रैक्चर हो गया।

पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चहनियां पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल आरोपी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान काजू के रूप में हुई है, जबकि घायल शिवांशु कुमार का इलाज चल रहा है। तीसरे आरोपी शक्ति कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी आजमगढ़ के निवासी हैं। उनके खिलाफ गोतस्करी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद 11 गोवंशों को सुरक्षित गोशाला भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों के पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   चौरीचौरा में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के 9 लोग घायल; एक की हालत गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *