प्राचीन काली माता मंदिर में चोरों ने आरती पात्र और दानपात्र सहित कीमती सामान चुराए

प्राचीन काली माता मंदिर में चोरों ने आरती पात्र और दानपात्र सहित कीमती सामान चुराए

वाराणसी (जनवार्ता) । बड़ागांव इलाके में कुड़ी बाजार स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में शनिवार रात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर की अमूल्य संपत्ति लूट ली। चोरों ने मंदिर में लगे बड़े घंटे, आरती के बड़े पात्र, दानपात्र तोड़कर उसमें रखे नकद रुपए और अन्य पूजा सामग्री उठा ले गए। इसके अलावा मंदिर में लगे लाउडस्पीकर और मशीन के तार भी काट दिए।

rajeshswari

मंदिर के महंत राजकुमार पाठक ने बताया कि रविवार रात आरती के बाद मंदिर बंद कर वे घर लौट गए थे। सोमवार सुबह जब पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर का हाल देखकर वे स्तब्ध रह गए। घंटा, आरती का बड़ा पात्र, दानपात्र सहित कई पूजा सामग्री गायब थी।

महंत ने बताया कि यह मंदिर काफी पुराना है और पहले भी एक-दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन इस बार चोरों ने इतने खुलेआम मंदिर की संपत्ति चोरी की है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई। भक्तों में भारी आक्रोश है। कई भक्तों ने कहा कि मंदिर में सुरक्षा का कोई उचित इंतजाम नहीं है। उन्होंने चोरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

महंत ने डायल-112 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।

हालांकि, मंदिर परिसर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे होने के कारण पुलिस को चोरों की पहचान में अभी कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों ने मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   पीएम दौरे से पहले काशी में महा-सफाई अभियान तेज, 250 टन अतिरिक्त कचरा हटाया

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों तक पहुंचने का दावा किया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *