महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
वाराणसी (जनवार्ता)। समाजवादी व्यापार सभा के तत्वावधान में कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर पर भेलूपुर स्थित समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय, ललिता सिनेमा में वैश्य शिरोमणि महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसमें व्यापारियों, समाज के लोग और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।


इस दौरान प्रदीप मोदनवाल, जिला महासचिव समाजवादी व्यापार सभा ने कहा कि महर्षि मोदनसेन महाराज मोदनवाल (हलवाई) समाज के कुलगुरु, धर्मगुरु एवं आराध्य हैं। उन्हें पाक शास्त्र का प्रणेता माना जाता है। उनका जीवन त्याग, सेवा, सत्य और परिश्रम का संदेश देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर व्यापारी समाज में ईमानदारी, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है। व्यापार के साथ समाजसेवा करना ही महाराज के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, रामजी मोदनवाल, मार्कंडेय मोदनवाल, रतन मोदनवाल, पप्पू मोदनवाल, गोविन्द मोदनवाल, राजेश मोदनवाल, बब्लू मोदनवाल, आकाश मोदनवाल, आशीष मोदनवाल, रमेश मोदनवाल, दीपक मोदनवाल, प्रदीप वर्मा, गोपाल चौरसिया, संतोष गुप्ता, अभिनव, शेखर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

