कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण 29 व 30 को कक्षा 8 तक के स्कूल बंद

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण 29 व 30 को कक्षा 8 तक के स्कूल बंद

वाराणसी (जनवार्ता) : जनपद में अत्यधिक ठंड, घने कोहरे और शीत लहर की निरंतर वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों का संचालन 29 दिसंबर तथा 30 दिसंबर को पूर्णतः बंद रहेगा।

rajeshswari

यह आदेश छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। हालांकि, विभागीय एवं अन्य कार्यों के लिए अध्यापक तथा अन्य कर्मचारी पूर्ववत विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देश दिया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का प्रभाव बना रह सकता है, जिससे आगे भी ऐसे निर्देश जारी हो सकते हैं। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

इसे भी पढ़े   महाशिवरात्रि पर बाबा काशी विश्वनाथ देंगे 45 घंटे अनवरत दर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *