गोरखपुर : नाबालिग किशोरी के साथ  प्रेमी ने होटल में किया दुष्कर्म

गोरखपुर : नाबालिग किशोरी के साथ  प्रेमी ने होटल में किया दुष्कर्म

स्पा सेंटर में बेचा, तीन गिरफ्तार

गोरखपुर (जनवार्ता) । शहर में एक बार फिर नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। प्रेमी ने उसे होटल में छोड़कर फरार हो गया, उसके बाद होटल मालिक और मैनेजर ने भी शोषण किया तथा उसे एक स्पा सेंटर में बेच दिया। यहां भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी को भी हिरासत में लिया गया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली यह किशोरी पिछले छह महीनों से शाहपुर क्षेत्र के एक किशोर के संपर्क में थी। 1 जनवरी को प्रेमी उसे गीडा क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अचानक फरार हो गया, लड़की अकेली हो गई।

होटल में अकेली पड़ी किशोरी का फायदा उठाकर होटल मालिक अभय सिंह और मैनेजर आदर्श पांडेय ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर उसे दवाइयां देकर जबरदस्ती किया जाता था। बाद में होटल संचालकों ने उसे बड़हलगंज स्थित ग्रीन डायमंड ब्यूटी एंड स्पा सेंटर के मैनेजर को बेच दिया। यहां भी स्पा मैनेजर ने दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ने पर उसे नौसढ़ स्थित एक अन्य होटल में छिपाकर रखा गया।

किशोरी 1 जनवरी से लापता थी। 5 जनवरी को परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 20 जनवरी को नौसढ़ के होटल से उसे बरामद किया और परिवार को सौंप दिया। घर लौटकर किशोरी ने पूरी घटना बताई तो मां एसपी सिटी के पास पहुंची। उच्चाधिकारियों के दबाव में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। देर रात प्रेमी को भी हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़े   जोशीमठ को फिर से मास्टर प्लान के तहत बसाया जाएगा,शहरी विकास विभाग ने शुरू की तैयारी

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच के बाद यदि दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। जांच जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *