वाराणसी में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, नगर निगम की विशेष तैयारी

वाराणसी में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, नगर निगम की विशेष तैयारी

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर पूरे शहर में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। 28 अप्रैल को संभावित आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

rajeshswari

नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य तेज कर दिया गया है, ताकि शहर में स्वच्छता का बेहतर संदेश दिया जा सके। इसके साथ ही जलजमाव, कूड़ा निस्तारण और सड़क मरम्मत के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ाई गई है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में घूमने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीमों को सक्रिय कर सड़कों से पशुओं को हटाया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।

वाराणसी में प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर जहां एक ओर प्रशासनिक हलचल तेज है, वहीं आम जनता में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़े   बिल्कुल फिट होने के बाद भी क्यों Amarnath Yatra के दौरान हार्ट अटैक का शिकार होते हैं श्रद्धालु?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *