आगरा में भीषण सड़क हादसा: चारधाम से लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल

आगरा में भीषण सड़क हादसा: चारधाम से लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल

आगरा (जनवार्ता)। खंदौली थाना क्षेत्र के जलेसर रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चारधाम यात्रा से लौट रहे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे दो ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो उछलकर सड़क किनारे करीब 10 फीट दूर पेड़ से जा टकराए और फिर गड्ढे में पलट गए। एक टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया, उसकी छत उड़ गई। कई यात्रियों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
बताया जा रहा है कि ऑटो सवार लोग चारधाम यात्रा से लौटकर आगरा स्टेशन से अपने-अपने गांव जा रहे थे। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि चालक नशे में था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अगले हफ्ते आ रहा कमाई का मौका,इन कंपनियों के खुलने जा रहे आईपीओ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *