भदोही : जमीनी विवाद में चली गोली, एक युवक की मौत, एक घायल

भदोही : जमीनी विवाद में चली गोली, एक युवक की मौत, एक घायल

भदोही (जनवार्ता) । औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनपुरवा जंगला में पुराने भूमि विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। मंगलवार सुबह करीब दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य  गंभीर रूप से घायल हो गया।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों और घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, दीवानी न्यायालय में लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। विवाद के दौरान एक पक्ष के बृजेश कुमार यादव पुत्र विजय बहादुर यादव ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली पीठ में लगने से आशीष यादव पुत्र फूलचंद यादव (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलीबारी में अखिलेश यादव पुत्र उमाशंकर यादव के हाथ में गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही राजनाथ यादव पुत्र फूलचंद यादव को लाठी-डंडों से चोटें आईं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अखिलेश और राजनाथ अब खतरे से बाहर हैं।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर लिया है और घटना में शामिल दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

वर्तमान में गांव और आसपास के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जांच तेज कर दी गई है। इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है, क्योंकि जमीनी विवाद अक्सर ऐसी हिंसक घटनाओं का कारण बन जाते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   राहुल गांधी बोले- 'BJP के लिए जीतना मुश्किल होगा,लेकिन विपक्ष के पास विजन होना चाहिए'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *