लमही में दिनदहाड़े लाखों की चोरी: चोर ने सास-बहू के सोते वक्त घर लूटा
वाराणसी (जनवार्ता) । लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लमही इलाके में एक ऑटो चालक के घर दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज घटना हुई। बेलवा बाबा बाजार निवासी राजकुमार तिवारी दोपहर करीब 2:30 बजे ऑटो चलाने गए थे। घर में उनकी पत्नी शशि तिवारी और बहू वींशु तिवारी बच्चों के साथ सो रही थीं।

शशि तिवारी को गले पर हाथ लगने का अहसास हुआ, लेकिन उन्होंने इसे पति समझकर फिर सो गईं। थोड़ी देर बाद आहट सुनकर जागीं तो एक नकाबपोश, सफेद शर्ट वाले युवक को कमरे से भागते देखा। अलमारी खुली मिली, लॉकर टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
चोर उनके घर से सोने का हार, झुमका, चेन, अंगूठी, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र और 6,000 रुपये नकद (कुल लाखों रुपये कीमत) चोरी कर ले गए है। सीसीटीवी में नकाबपोश चोर घर की ओर जाते दिखा।
राजकुमार तिवारी को सूचना मिलते ही पुलिस बुलाई गई। लालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और आसपास के कैमरों की जांच जारी है, आरोपी की तलाश में छापेमारी हो रही है।

