महाशिवरात्रि पर घर बैठे प्राप्त करें सोमनाथ और काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का दिव्य प्रसाद

महाशिवरात्रि पर घर बैठे प्राप्त करें सोमनाथ और काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का दिव्य प्रसाद

वाराणसी (जनवार्ता)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब घर बैठे ही श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात) और श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (वाराणसी) का दिव्य प्रसाद प्राप्त किया जा सकता है। भारतीय डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसकी जानकारी उत्तर गुजरात परिक्षेत्र (सौराष्ट्र और कच्छ सहित) के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी है।

rajeshswari

महाशिवरात्रि में शिव आराधना की विशेष महिमा होती है। कई श्रद्धालु दर्शन के लिए उत्सुक रहते हैं, लेकिन यात्रा, स्वास्थ्य या अन्य कारणों से नहीं जा पाते। डाक विभाग की इस पहल से ऐसे भक्तों को घर पर ही ज्योतिर्लिंगों का आशीर्वाद और प्रसाद मिल सकेगा। साथ ही, डाकघरों से 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल मात्र 30 रुपये में उपलब्ध है।

श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त करने के लिए श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने भारतीय डाक विभाग के साथ समझौता किया है। इसके तहत 270 रुपये का ई-मनीऑर्डर मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला-जूनागढ़, गुजरात-362268 को भेजें। ई-मनीऑर्डर पर “प्रसाद के लिए बुकिंग” अंकित करना जरूरी है। प्रसाद पैकेट 400 ग्राम का होगा, जिसमें 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की शामिल हैं। यह पैकेट स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त करने के लिए 251 रुपये का ई-मनीऑर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 को भेजें। ई-मनीऑर्डर मिलते ही स्पीड पोस्ट से आपके पते पर प्रसाद भेज दिया जाएगा। पैकेट में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा और मिश्री का पैकेट शामिल होता है।

इसे भी पढ़े   श्री वैंकटेश्वर महाराज का सजा दरबार, धुमधाम से मनी जन्माष्टमी

महत्वपूर्ण बात यह है कि ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर अवश्य लिखें। स्पीड पोस्ट की ट्रैकिंग जानकारी आपके मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *