आईआईटी कानपुर : वैलेंटाइन डे पर जूनियर टेक्नीशियन की रहस्यमयी मौत

आईआईटी कानपुर : वैलेंटाइन डे पर जूनियर टेक्नीशियन की रहस्यमयी मौत

कानपुर, (जनवार्ता) : भारतीय प्रौधानिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के परिसर में शनिवार सुबह एक महिला जूनियर टेक्नीशियन का शव अपने कमरे में पंखे से लटकता मिला। मृतका की पहचान 26 वर्षीय अंजू कुमारी के रूप में हुई है, जो झारखंड के जादूगोड़ा (सिंहभूमि पूर्व) की रहने वाली थीं। वह पिछले तीन वर्षों से आईआईटी कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थीं।

rajeshswari

पुलिस और संस्थान सूत्रों के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह अंजू अपने मंगेतर पंकज से फोन पर बात कर रही थीं। पंकज उड़ीसा के एक पावर हाउस में तैनात हैं। बातचीत के दौरान किसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। मंगेतर ने चिल्लाकर डांटा, जिसके बाद अंजू ने कहा, “मैं जान देने जा रही हूं” और फोन काट दिया।

इसके बाद पंकज ने अपने एक साथी सूरज को सूचना दी, जो व्यस्त होने के कारण अपने भाई सुरेश को अंजू के कमरे पर भेजा। सुरेश पहुंचे तो कमरा बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तब वॉर्डन को सूचित किया गया। वॉर्डन और सुरेश ने मिलकर दरवाजा तोड़ा। अंदर अंजू का शव फंदे से लटकता मिला। उसे तत्काल आईआईटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कल्याणपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। एडीसीपी कपिल देव सिंह ने बताया कि कमरे की तलाशी में एक डायरी और कुछ पर्चे के टुकड़े बरामद हुए हैं। डायरी में अंजू ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में विस्तार से लिखा है। जांच से पता चला कि अंजू की कुछ दिनों बाद सगाई होने वाली थी।

इसे भी पढ़े   एसटीएफ : मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय अपहरण गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार

परिजनों के अनुसार, करीब एक साल पहले अंजू के भाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, जिसके बाद वह डिप्रेशन में थीं। हालांकि, शादी तय होने के बाद वह काफी हद तक सामान्य हो गई थीं। परिवार को इस घटना का कोई पूर्वानुमान नहीं था। परिजन झारखंड से कानपुर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद रविवार को पोस्टमॉर्टम होगा।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड के पीछे प्रेम प्रसंग, पारिवारिक तनाव या अन्य कारण हो सकते हैं। डायरी और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है। आईआईटी प्रबंधन और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *