निर्माणाधीन यामाहा शोरूम में फाइबर रेलिंग गिरने से मजदूर की मौत

निर्माणाधीन यामाहा शोरूम में फाइबर रेलिंग गिरने से मजदूर की मौत

एक गंभीर रूप से घायल

वाराणसी (जनवार्ता) । सिगरा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरी बाग इलाके में एक निर्माणाधीन यामाहा शोरूम में मंगलवार को दोपहर के समय  दर्दनाक हादसा हो गया। यहां फाइबर की रेलिंग अचानक ऊपर से गिर गई, जिसके चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

rajeshswari

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा के अनुसार, पुराने यामाहा शोरूम की मरम्मत और नया निर्माण कार्य चल रहा है । मजदूर काम पर लगे हुए थे, तभी अचानक फाइबर की रेलिंग टूटकर नीचे गिर पड़ी। इस हादसे में दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने 38 वर्षीय दिनेश राजभर (कछवा बाजार निवासी) को मृत घोषित कर दिया। उनके साथी मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें भर्ती कर इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   सड़क हादसे में सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा गंभीर, रिफर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *