डिवाइडर से टकराई स्कूटी, 13 वर्षीय किशोर की मौत

डिवाइडर से टकराई स्कूटी, 13 वर्षीय किशोर की मौत

परिवार में मचा कोहराम

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) परिसर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, चितईपुर थाना क्षेत्र के नेवादा सुंदरपुर स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी अभिषेक त्रिपाठी का 13 वर्षीय पुत्र अंजनेय त्रिपाठी मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे स्कूटी (UP65 EB 5985) से जा रहा था। इसी दौरान बीएलडब्ल्यू के मुख्य गेट से करीब 300 मीटर अंदर परिसर में उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मंडुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मदद से घायल किशोर को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महज 13 वर्ष की उम्र में अंजनेय की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े   वित्तीय साक्षरता से सशक्त बने छोटे व्यापारी : रोहनिया में सफल कार्यक्रम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *