रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  21.44 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  21.44 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21.44 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 20 फरवरी 2026 को शाम 5:05 बजे की गई। पुलिस टीम ने उरमौरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 21, नई बस्ती के पास घेराबंदी कर शहनवाज खान उर्फ भोदू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में रखी अवैध हेरोइन बरामद हुई।

इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27ए के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और अन्य अपराध शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, ब्रह्मदीन यादव, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव, कांस्टेबल अम्बुज सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार भारतीय और महिला कांस्टेबल कीर्ति पाण्डेय शामिल रहीं।

इसे भी पढ़े   एमएलसी चुनाव में क्रॉस वोटिंग से विधायकों के बगावती तेवर तक,खतरे में उद्धव सरकार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *