वाराणसी : नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा

वाराणसी : नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा

वाराणसी (जनवार्ता ):  जिला एवं सत्र न्यायालय की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और अश्लील व्यवहार के मामले में आरोपी विजय कुमार यादव (मुकीमगंज, आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी) को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष का सश्रम कारावास (कठोर कारावास) की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान भी रखा गया है।

rajeshswari

यह मामला वर्ष 2020 का है। 22 दिसंबर 2020 को आदमपुर थाने में पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि जब 15 वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताने पर हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें अपराध के साक्ष्य मिले

इसे भी पढ़े   सीएम अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- जनता महंगाई से परेशान, ये लोग CBI-ED खेल रहे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *