नैनीताल से लौटते समय डंपर की टक्कर से कार बनी आग का गोला

नैनीताल से लौटते समय डंपर की टक्कर से कार बनी आग का गोला

महिला सिपाही और 2 वर्षीय बेटे की जलकर मौत

रामपुर। जिले के गंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही लता सिंह (23) और उनके 2 वर्षीय बेटे की जलकर मृत्यु हो गई। हादसे में सिपाही के पति दान सिंह (25) और देवर रवि (22) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

rajeshswari

परिवार नैनीताल घूमने के बाद स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर की ओर लौट रहा था। काशीपुर के आंगा गांव के निकट रात करीब 11 बजे एक अज्ञात डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की पेट्रोल टंकी फट गई और वाहन में आग लग गई।

पति दान सिंह और देवर रवि किसी तरह कार का गेट खोलकर बाहर निकल आए, लेकिन महिला सिपाही अपने बेटे लट्टू को बचाने की कोशिश में कार में ही फंस गईं। आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाईं। पति चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन बच्चे को नहीं बचा सका। आसपास के लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 10-15 मिनट में आग पर काबू पाया और कार से महिला व बच्चे को बाहर निकाला।

मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला सिपाही को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। लता सिंह मूल रूप से श्रावस्ती जिले में तैनात थीं। दान सिंह किराए पर गाड़ियां चलवाने का काम करते हैं और कार उनके पिता के नाम पर रजिस्टर्ड थी।

इसे भी पढ़े   पार्श्व गायिका "स्वागता स्वामीदास" का मुंबई में सम्मान

घायल देवर रवि ने रोते हुए घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि कार दो हफ्ते पहले नई खरीदी गई थी। वे हाल ही में मथुरा भी घूमकर आए थे। बुधवार सुबह दान सिंह के बुलावे पर नैनीताल गए थे। लौटते समय उनकी तबीयत खराब होने से वे सो गए थे। अचानक टक्कर की आवाज आई और कार में आग लग गई।

डंपर चालक हादसे के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है। हादसे के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया।

पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। यह घटना सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही की ओर इशारा करती है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *