धनौरा जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

धनौरा जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र स्थित धनौरा-बघबियानी जंगल में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार, रविवार शाम गांव के एक चरवाहे ने जंगल की झाड़ियों में महिला का शव देखा, लेकिन भयवश उसने किसी को इसकी सूचना नहीं दी। सोमवार सुबह उसने ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच है। वह गुलाबी साड़ी, नीला ब्लाउज और हल्का गुलाबी शॉल पहने हुई थी। घटनास्थल से कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की गई हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ सेवन का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है और आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   महिला को झांसा देकर उचक्कागिरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *