मंडलायुक्त ने जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

मंडलायुक्त ने जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को कमिश्नरी कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें मंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मंडलायुक्त ने एक-एक फरियादी की बात ध्यान से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कई मामलों में निर्देश देकर समस्याओं का समाधान कराया। 

rajeshswari

जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सड़क-नाली निर्माण, जल निकासी और अन्य विभागीय शिकायतें सामने आईं। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। 

उन्होंने कहा, “आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी जनता की शिकायतों को अपनी जिम्मेदारी समझें और पारदर्शी व तेजी से कार्रवाई करें।” 

शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ भेजा गया है, जहां जल्द कार्रवाई की जाएगी। यह जनसुनवाई लोकतंत्र में जन-प्रशासन के बीच मजबूत संवाद और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

इसे भी पढ़े   "श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा – बंद करें पॉलिथीन, काशी को बनाएं सुंदर और क्लीन"
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *