राज्य महिला आयोग की सदस्य ने  महिलाओं की शिकायतों का त्वरित किया निस्तारण

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने  महिलाओं की शिकायतों का त्वरित किया निस्तारण

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने मंगलवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की और कई प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया।

rajeshswari

जनसुनवाई में कुल 77 प्रकरण आए, जिनमें से 41 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 33 मामले आयोग के समक्ष लंबित हैं। कुछ जटिल मामलों को विधि प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंपा गया ताकि उनका उचित समाधान हो सके।

श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। पीड़ित महिलाएं आयोग की सुनवाई में अपने मुद्दे खुले मन से रख सकती हैं। यदि कोई विभाग या अधिकारी महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है, तो ऐसी शिकायतें सीधे आयोग तक पहुंचाई जा सकती हैं।

आयोग दोनों पक्षों को सुनने के बाद तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करता है। उन्होंने जोर दिया कि घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद और अन्य महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में तेजी से न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता है।

यह जनसुनवाई महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें त्वरित न्याय प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। राज्य सरकार की ‘मिशन शक्ति’ जैसी योजनाओं के तहत प्रदेश के सभी थानों में स्थापित केंद्रों के साथ आयोग का यह प्रयास महिलाओं के लिए नई उम्मीद जगाता है।

इसे भी पढ़े   चंदौली: 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म-हत्या के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में किया लंगड़ा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *