ट्रक की टक्कर से सीआरपीएफ जवान घायल
वाराणसी (जनवार्ता)। रामनगर थाना क्षेत्र के पंचवटी तिराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार सीआरपीएफ जवान विंध्याचल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घायल जवान 95वीं बटालियन सीआरपीएफ, पहाड़िया में तैनात हैं।
रामनगर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर यार्ड में खड़ा करा दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


