विदुषी के सुरमयी गायिकी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया —
वाराणसी (जनवार्ता)।कुटुंब प्रबोधन काशी प्रांत द्वारा श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गा कुंड के सुसज्जित सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह एवं संगीत संध्या में किशोरवय गायिका विदुषी वर्मा ने शानदार गायन प्रस्तुत किया विदुषी ने अपने गायन का शुरुआत कष्ट हरण तेरो नाम राम हो भजन से किया। तत्पश्चात रंगी साड़ी गुलाबी , अखियन में पड़त गुलाल एवं समापन बरसाने में मोरा सांवरा आ जइयो से किया। विदुषी ने अपने सधी हुई गायकी उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। विदुषी के साथ हारमोनियम पर श्री आनंद मिश्रा , तबले पर प्रशांत मिश्रा , बांसुरी पर आर्यन सिंह, ढोलक पर नवनीत प्रजापति एवं की बोर्ड पर अभिषेक ने सुमधुर संगति प्रदान किया। मुख्य अतिथि कैलाश मठ के महामंडेलेश्वर स्वामी आशुतोषानन्द गिरी ने उपस्थित कलाकारों को बधाई एवं आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांत संयोजक शुकदेव त्रिपाठी ने कलाकारों को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक देश के शीर्षस्थ सितार वादक आचार्य देवव्रत मिश्र ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जगदीश्वरी चौबे ने किया।


