गैस सिलेंडर से हमला कर हत्या करने वाला गिरफ्तार

गैस सिलेंडर से हमला कर हत्या करने वाला गिरफ्तार

आदमपुर पुलिस ने शाहूपुरी से दबोचा

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर से हमला कर युवक अंकित की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आदमपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपित किशन विश्वकर्मा (20) पुत्र स्वर्गीय राजू विश्वकर्मा निवासी कोनिया घाट को चंदौली जिले के शाहूपुरी स्थित उज्ज्वल पुरम से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार शनिवार को मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसका भाई अंकित घर से नदी की तरफ टहलने निकला था। इसी दौरान किराने की दुकान के पास किशन विश्वकर्मा उर्फ बुड़े ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि अजय विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने अंकित को मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान गैस सिलेंडर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजन अंकित को तत्काल कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े   अमरा विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैनों को सुरक्षा एवं कार्यकुशलता का प्रशिक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *