लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से की मुलाकात

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से की मुलाकात

भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। यह मुलाकात कृष्णा नगर क्षेत्र में शंकराचार्य के प्रवास स्थल पर हुई, जहां अखिलेश यादव ने संतों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और आशीर्वाद लिया। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी तथा पूर्व सांसद अनु टंडन भी मौजूद थे।

rajeshswari

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम यहां असली संत से आशीर्वाद लेने आए थे। पूजनीय शंकराचार्य जी का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है।” उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब सपा की सरकार थी, तब डेयरी स्थापित की गई थीं, जिससे गरीबों को लाभ मिला और गायों की देखभाल भी हुई, लेकिन भाजपा वाले हर अच्छी बात का विरोध करते हैं।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने काशी (वाराणसी) से 7 मार्च को ‘गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का आगाज किया था। उन्होंने गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने और पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने योगी सरकार को 40 दिन का अल्टीमेटम भी दिया था। अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने के बाद वे जनजागरण के लिए विभिन्न जिलों से होते हुए मंगलवार रात लखनऊ पहुंचे थे। बुधवार को यहां उन्होंने विद्वत सभा की और गोरक्षा अभियान को आगे बढ़ाया।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब शंकराचार्य के अभियान और उनके कार्यक्रमों पर प्रशासन द्वारा लगाई गई शर्तों को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है। अखिलेश यादव ने पहले भी शंकराचार्य के साथ हुए व्यवहार की आलोचना की थी और इसे सनातन परंपराओं का अपमान बताया था।

इसे भी पढ़े   रावण दहन के बाद बिहार में संग्राम,JDU के एनिमेशन पर BJP बोली- लश्कर-अलकायदा जैसी है सोच
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *