विधान परिषद चुनाव में छह उम्मीदवार विजयी
भाजपा के चार और सपा के दो प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में अब तक छह उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया है। इनमें एक स्नातक और पांच शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से 28 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
घोषित परिणामों के अनुसार, मेरठ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल विजयी हुए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ से भाजपा के उमेश द्विवेदी, मेरठ से भाजपा के श्रीचंद शर्मा और बरेली-मुरादाबाद से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने जीत दर्ज की है। वहीं, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव और आगरा शिक्षक क्षेत्र से सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल विजयी घोषित किए गए हैं।
अब तक घोषित छह परिणामों में भाजपा के चार और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।


