कर्नाटक के शिवमोगा में आईएस से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया

कर्नाटक के शिवमोगा में आईएस से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया

शिवमोगा। कर्नाटक पुलिस ने राज्य में बम धमाके की साजिश को नाकाम कर दिया है। शिवमोगा पुलिस ने आतंकी संगठन आईएस से जुड़े तीन लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि ये लोग प्रतिबंधित संगठन आईएस की गतिविधि को बढ़ाना चाहते थे।

rajeshswari

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सदस्यों से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। ये लोग कर्नाटक में धमाके की योजना बना रहे थे। तीनों आतंकी शिवमोगा के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का नाम शरीक, माजी और सैयद यासीन है। तीनों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस की एफआईआर के अनुसार, गिरोह के सदस्य आईएस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे थे जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए हानिकारक था।

राज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने आतंकियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तीनों का लिंक आईएस से था। गृह मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘उनकी गतिविधियों की गहनता से जांच की जा रही है। वे शिवमोगा और तीर्थहल्ली से हैं, जिनका संबंध मंगलुरु से है।’

उधर, पुलिस सूत्रों का दावा है कि गिरफ्त में आए आतंकी धमाका करने के साथ ही आतंकी ट्रेनिंग ले चुके हैं। एक सूत्र ने कहा, सरगना यासीन भी गिरफ्त में है। उससे बारीकी से पूछताछ की जा रही है। यासीन एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है।

इसे भी पढ़े   पूर्वांचल से बिहार तक: डॉ. राजेश मिश्रा को भाजपा की नई रणनीति में बड़ी ज़िम्मेदारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *