दिल्ली: कई राज्यों के सांसदों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

दिल्ली: कई राज्यों के सांसदों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

नई दिल्ली (जनवार्ता)। देश के विभिन्न राज्यों से आए सांसदों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात राष्ट्रपति के आमंत्रण पर राष्ट्रपति भवन स्थित सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नाश्ते के दौरान हुई।
बैठक में द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों का स्वागत किया और उनसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की। इस अवसर पर उत्तराखंड, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के सांसद विशेष रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली के सांसदों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। यह मुलाकात आपसी संवाद और संसदीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बस्ती पुलिस की लापरवाही पर सख्त हाईकोर्ट, एसपी को चार घंटे खड़ा रहने का निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *