कटिहार रेलवे स्टेशन पर उत्पाद विभाग और जीआरपी के बीच हिंसक झड़प, सिपाही गंभीर

कटिहार रेलवे स्टेशन पर उत्पाद विभाग और जीआरपी के बीच हिंसक झड़प, सिपाही गंभीर

बिहार  (जनवार्ता)। कटिहार रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची मद्य निषेध विभाग (उत्पाद विभाग) की टीम और जीआरपी (रेलवे पुलिस) के जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस हाथापाई में मद्य निषेध विभाग का एक सिपाही देव शंकर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।

rajeshswari

मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि हाटे बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन से पश्चिम बंगाल के रास्ते बड़ी मात्रा में शराब की खेप कटिहार पहुंच रही है। इस आधार पर अवर निरीक्षक रवि किशोर के नेतृत्व में टीम स्टेशन पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। प्लेटफॉर्म पर काम करते समय जीआरपी के जवानों ने उनके काम में हस्तक्षेप किया। शुरू में बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। उत्पाद विभाग के कर्मियों का आरोप है कि जीआरपी के जवानों ने जानबूझकर उनकी कार्रवाई में बाधा डाली और उन पर हमला किया। टीम का कहना है कि तस्करों की बजाय वर्दीधारी ही उनके दुश्मन बन गए।

झड़प के दौरान पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद यात्रियों और लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मद्य निषेध विभाग ने जीआरपी पर लगातार बाधा डालने और हमले का गंभीर आरोप लगाया है तथा लिखित शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और दोनों पक्षों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

इसे भी पढ़े   अज्ञात बोलेरो के टक्कर से बाइक सवार घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *